रूस ईरान को शंघाई सहयोग संगठन (शंसस) से जोड़ने का समर्थन करता है और जल्दी से जल्दी उसे शंसस में शामिल करना चाहता है। कल मस्क्वा (मास्को) में रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन ने ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी के साथ हुई बातचीत के बाद यह बात कही।
Читать дальше...
’समहेय’ संगीतमण्डली के गठन का इतिहास सन् 2003 से शुरू होता है, जब रूसी संगीतज्ञ दिनीस कूचिरफ़ अपने दोस्त प्रवीण के साथ भारतीय वाद्य यन्त्रों का वादन सीखने के लिए भारत गए थे। वहाँ दिनीस ने तबला और अन्य ढोल वाद्यों को बजाना सीखा और प्रवीण बाँसुरी बजाने लगे। उन दोनों ने भारत में क़रीब तीन साल बिताए।
Читать дальше...
तमिलनाडु में रूस के सहयोग से बनाए जा रहे कुडनकुलम एटमी बिजलीघर के दूसरे यूनिट का गारण्टी-काल शुरू होने जा रहा है। भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम के सूत्रों के हवाले से रूसी समाचार समिति रिया नोवोस्ती ने यह जानकारी दी है।
Читать дальше...
रूसी वैज्ञानिकों ने सफल सामग्री के चुनाव और कोशिकाओं की मदद से मानव शरीर की कृत्रिम रक्तनली या नस बनाने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह नस शरीर-तन्त्र में काम करने वाली रक्तवाहिकाओं से एकदम मिलती-जुलती है। इस कृत्रिम रक्तवाहिक को मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली भी स्वीकार करेगी, इससे सूजन नहीं होगी, रक्त के थक्के नहीं बनेंगे और रक्तवाहक नस में किसी तरह की रुकावट भी पैदा नहीं होगी।
Читать дальше...