रूस के पर्यटन विभाग के प्रमुख अलेग सफ़ोनफ़ ने रूसी समाचार समिति तास को बताया कि रूस भारत में ‘विजिट रशिया’ के नाम से रूस के प्रतिनिधि पर्यटन कार्यालय खोलेगा। अलेग सफ़ोनफ़ ने बताया कि चीन और अन्य कुछ देशों में ऐसे कई प्रतिनिधि पर्यटन कार्यालय बने हुए हैं। भारतीय पर्यटकों को रूस की यात्रा करने के लिए आकर्षित करने में ये कार्यालय महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
Читать дальше...
1987 में रूस के पित्रज़वोद्स्क शहर के रेलवे क्लब में वेरा इव्ग्राफ़वा ने एक नृत्य स्टूडियो शुरू किया था, जहाँ वे बच्चों को नृत्य करना सिखाया करती थीं। इस स्टूडियो का उद्देश्य भारतीय परम्पराओं और भारत की संस्कृति में रूसी लोगों की दिलचस्पी पैदा करना और शहर के ऐसे लोगों को एकजुट करना था, जो भारत में रूचि रखते हैं। बाद में इसी स्टूडियो में नृत्य मण्डली ’मयूरी’ का जन्म हुआ।
Читать дальше...
संयुक्त रूसी-भारतीय कम्पनी ’ब्रह्मोस एयरोस्पेस’ के प्रतिनिधि अलिक्सान्दर माक्सिचिफ़ ने मलेशिया में आयोजित नौसैनिक और वायुसैनिक प्रदर्शनी ‘लीमा-2017’ में रूसी समाचार समिति तास के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि इस साल के अन्त तक ‘ब्रह्मोस’ मिसाइल को निर्यात करने का पहला अनुबन्ध हो सकता है।
Читать дальше...
स्टॉकहोम के विश्व समस्या शोध संस्थान (स्विसशोस) ने जानकारी दी है कि पिछले पाँच सालों में दुनिया में सामान्य हथियारों के निर्यात में 8.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
Читать дальше...