गोला-बारूद का उत्पादन करने वाली रूस की सबसे बड़ी कम्पनी ’तेख़माश’ के महानिदेशक सिर्गेय रुसाकोफ़ ने रूसी समाचार समिति तास को बताया कि ’तेख़माश’ ने भारत को उसके टी-90 टैंको के लिए रूस से मिले लायसेन्स के आधार पर ’मैंगो’ नामक गोलों का उत्पादन करने के लिए ज़रूरी मशीनों और यन्त्र-उपकरणों की सप्लाई कर दी है।
Читать дальше...
रूसी अन्तरिक्ष संगठन ने सूचना दी है कि इस साल के आख़िर तक ’खुले चयन’ के माध्यम से 6 से 8 नए लोगों को अन्तरिक्ष-यात्रा पर भेजने के लिए चुना जाएगा। ये सभी अन्तरिक्ष यात्री रूस में बनाए जा रहे ’फ़ेडरेशन’ नामक नए अन्तरिक्ष यान में सवार होने वाले पहले यात्री होंगे। इन्हीं नए अन्तरिक्ष यात्रियों को अन्तरिक्ष में काम कर रहे अन्तरिक्ष स्टेशन में काम करना होगा और इन्हीं को चाँद पर भी उतरना होगा।
Читать дальше...
रूसी समाचार पत्र ‘5-कलिसो’ की वेबसाइट पर जानकारी दी गई है कि जल्दी ही रूस में बजाज वी मोटरसाइकिल की बिक्री शुरू हो जाएगी।
Читать дальше...
विगत 9 मार्च को, टाइम्स ऑफ इण्डिया ने लिखा है कि पाँचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के सँयुक्त उत्पादन के लिए भारत रूस से कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ माँग रहा है। भारत के रक्षा मन्त्रालय के सूत्रों के हवाले से समाचारपत्र ने कहा है कि भारत इस विमान का सँयुक्त रूप से उत्पादन करने के लिए तभी तैयार होगा, जब भारत को इस विमान की पूरी तकनीक सौंपी जाएगी और रूस भारत को मध्यम दूरी के स्वदेशी उन्नत लड़ाकू विमान के विकास में भी मदद देने को तैयार होगा।
Читать дальше...