मस्क्वा (मास्को) स्थित राष्ट्रीय प्रगति प्रदर्शनी ‘वेदेनख़ा’ में आकाश को छूने वाला एक नया चर्खी झूला बनाया जाएगा, जिसपर हर साल कम से कम 15 लाख लोग झूला झूला करेंगे। ‘रिगीओनी’ नामक कम्पनी समूह के प्रबन्ध निदेशक अमिरान मुत्सोएफ़ ने रूस के सोची नगर में आयोजित आर्थिक सम्मेलन में रूस-भारत संवाद को यह जानकारी दी। ‘रिगीओनी’ इस परियोजना में अकेली निवेशक कम्पनी है। 140 मीटर ऊँचा यह चर्खी झूला यूरोप का सबसे ऊँचा झूला होगा। अभी तक लन्दन में बने 135 मीटर ऊँचे ‘लंडन आई' को यूरोप का सबसे ऊँचा झूला माना जाता है।
अमिरान मुत्सोएफ़ के अनुसार... Читать дальше...
इराकी टेलीविजन चैनल अल सुमारिया ने ख़बर दी है कि आतंकवादी गिरोह ’इस्लामी राज्य’ (आईएस) के सरगना अबू बक्र अल-बग़दादी ने हाल ही में एक ऐसा ख़त जारी किया है, जिसे ’विदाई-पत्र’ कहा जा सकता है। अपने इस सम्बोधन में ’इस्लामी राज्य’ के सरगना ने यह मान लिया है कि इराक के मोसूल शहर में हो रही लड़ाई में अमरीका के समर्थन से इराकी सेना ने ’इस्लामी राज्य’ को हरा दिया है। अबू बक्र अल-बग़दादी ने अपने सभी साथियों से कहा है कि वे मोसूल छोड़कर चले जाएँ या मोसूल में शहीद हो जाएँ।
Читать дальше...