रूसी तिरंगे झण्डे के तीनों रंग किस चीज़ के प्रतीक हैं, इस बारे में कोई अधिकृत जानकारी उपलब्ध नहीं है। रूसी संविधान में इसके बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है, इसलिए रूस की जनता अपने-अपने ढंग से इन तीन रंगों की व्याख्या करती है। कोई इसे यूरोपीय राज्य चिह्नों से जोड़कर देखता है तो कोई यह बताता है कि रूसी तिरंगे का सफेद रंग शान्ति और खुलेपन का प्रतीक है, नीला रंग निष्ठा और शुद्धता का और लाल रंग साहस, उदारता और प्यार का।
Читать дальше...
समाचार समिति रिया नोवस्ती ने ख़बर दी है कि रूस की सरकार ने भारत के सहयोग से फ़िल्मों का निर्माण करने की परियोजना का अनुमोदन कर दिया है। इस सिलसिले में एक पत्र रूस की सरकार की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ है।
Читать дальше...
रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन ने भारतीय व्यवसायियों से अपील की है कि वे रूस में कारख़ाने खोलकर अपने मालों का उत्पादन करें। यह जानकारी तास समाचार समिति ने दी है।
Читать дальше...तास समाचार समिति के अनुसार विगत जनवरी में दिवंगत हुए भारत में रूस के राजदूत अलिक्सान्दर कदाकिन के नाम पर दिल्ली में एक सड़क को ’कदाकिन मार्ग’ नाम दे दिया गया है। भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लदीमिर पूतिन से मुलाक़ात और वार्ता करते हुए यह जानकारी दी। भारत के प्रधानमन्त्री ने कहा — हमारे सम्बन्ध हमेशा अलिक्सान्दर कदाकिन जैसे महान् लोगों की वजह से ही प्रगाढ़ होते रहे हैं। इस साल हमने भारत के इस महान् मित्र को गवाँ दिया। उन्हें अपनी हार्दिक श्रद्धांजलि देने के लिए... Читать дальше...