भारत ने किया दूर तक वार करने वाले नए ’ब्रह्मोस’ मिसाइल का परीक्षण
’ब्रह्मोस एयरोस्पेस’ के प्रबन्ध निदेशक सुधीर मिश्रा ने रूसी समाचार समिति रिया नोवोस्ती को बताया कि भारत के सुरक्षा अनुसन्धान और विकास संगठन ने शनिवार को 450 किलोमीटर दूर तक वार करने वाले नए ’ब्रह्मोस’ क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है।
ओडिशा के समुद्र तट के पास स्थित अब्दुल कलाम द्वीप से इस मिसाइल को भारतीय समय के अनुसार दिन में 11.00 बजे छोड़ा गया था।
अभी तक बनाए जा रहे ’ब्रह्मोस’ मिसाइल की मारक दूरी क्षमता 290 किलोमीटर थी।
’ब्रह्मोस’ क्रूज मिसाइल की मारक-दूरी क्षमता बढ़ाने का फ़ैसला 2016 में गोवा में हुए रूस-भारत शिखर सम्मेलन में किया गया था।
आशा है कि मार्च 2017 के बाद ’ब्रह्मोस’ मिसाइल को भारत की सेना में शामिल कर लिया जाएगा।
भारत ने रूस के लिए बनाया ’विमानवाहकों का हत्यारा मिसाइल’